Covid-19 से संक्रमित 45 दिन का शिशु स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुट्टी

हैदराबाद। कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया 45 दिन का शिशु उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गया है और उसे यहां सरकारी अस्पताल से बुधवार को छुट्टी दे दी गई।


ICMR का बड़ा बयान, प्रसव के समय मां से शिशु में कोरोना का संक्रमण संभव
कोविड-19 संबंधी बुलेटिन में बताया गया है कि महबूबनगर के शिशु को 4 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय वह मात्र 20 दिन का था। उसे उसके पिता से संक्रमण हो गया था। इसमें बताया गया है कि उसे स्वस्थ हो जाने के बाद छुट्टी दे दी गई।

यह शिशु देश में संक्रमित पाया संभवत: सबसे कम उम्र का बच्चा है। उसका शहर के गांधी अस्पताल में उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *