एसबीआई फाउंडेशन की ओर से फ्लैगशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। एसबीआई यूथ फॉर इण्डिया फेलोशिप 2025 का यह 13 महीने का फेलोशिप प्रोग्राम है।

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तारीख 11 सितंबर 2025 है। फेलोशिप प्रोग्राम की शुरुआत अक्टूबर 2025 से होगी। आवेदन सम्बन्धी जानकारी इसकी वेबसाइट पर हासिल की जा सकती है।
उन लोगों के लिए यह एक बेहतरीन अपॉर्चुनिटी हो सकती है जो समाज में बदलाव लाने की चाह रखते हैं या फिर ग्रामीण भारत के विकास में योगदान देना चाहते हैं।जानिए कि इस फेलोशिप कार्यक्रम के लिए कौन लोग आवेदन कर सकते हैं?
यह पूरी तरह से एक फंडेड प्रोग्राम है, जिसमें चुने गए फेलोज रूरल कम्युनिटी के साथ मिलकर 13 प्रतिष्ठित NGOs के सहयोग से स्थायी समाधान तैयार करेंगे। साल 2011 से अब तक इस फेलोशिप द्वारा 21 राज्यों के 250 से भी अधिक गांवों में करीब 1.5 लाख से ज्यादा लोगों के लिए कारगर साबित हुई है। इसके तहत एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप युवाओं को ग्राउंड लेवल पर काम करने का अवसर मुहैया कराती है।
इस फेलोशिप का उद्देश्य युवाओं को गांवों के विकास से जोड़ना और उन्हें हेल्थ, एजुकेशन, एनवायरनमेंट और वुमन एंपावरमेंट जैसे क्षेत्रों में वास्तविक अनुभव देना है। यह प्रोग्राम युवाओं को न सिर्फ सामाजिक समस्याओं को समझने का अवसर देता है, बल्कि उन्हें समाधान का हिस्सा भी बनाता है।












