वैज्ञानिकों ने ऑस्ट्रेलियाई वर्षावन में एक नए प्रकार के कीट की खोज की है। विदेशी मीडिया के अनुसार, यह कीट तितली और टिड्डे जैसा दिखता है और इसका आकार असामान्य है।

वैज्ञानिकों ने सुदूर वेट ट्रॉपिक्स वर्षावन में ऑस्ट्रेलिया के सबसे भारी छड़ी कीट की खोज की है। इसके अनोखे अंडों ने इसे एक नई प्रजाति के रूप में पहचानने में मदद की है, और इसके नमूने अनुसंधान के लिए क्वींसलैंड संग्रहालय में रखे गए हैं।
जेम्स कुक विश्वविद्यालय के एंगस एमॉट ने एक बयान में कहा- “उनके शरीर का भार उन्हें ठंडी परिस्थितियों में जीवित रहने में मदद करता है, और इसीलिए वे लाखों वर्षों में इस विशाल कीट के रूप में विकसित हुए हैं।”
आगे उन्होंने कहा कि अब तक हम जो जानते हैं, उसके अनुसार, यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे भारी कीट है… यह ऊँचाई वाले वर्षावन के एक छोटे से क्षेत्र तक ही सीमित है, और ऊँचाई पर रहता है। उन्होंने आगे कहा इसलिए जब तक कोई चक्रवात न आए या कोई पक्षी इसे नीचे न ले आए, बहुत कम लोग इसे देख पाते हैं।
ऑस्ट्रेलियाई वर्षावन में विशालकाय छड़ी कीट, एक्रोफिला अल्टा, की एक नई प्रजाति खोजी गई है। जेम्स कुक विश्वविद्यालय की एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, यह कीट अपने विशाल आकार के लिए जाना जाता है, जिसका वज़न 44 ग्राम और लंबाई 40 सेमी है, जो इसे ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला संभवतः सबसे भारी और सबसे बड़ा छड़ी कीट बनाता है।
ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय का कहना है कि यह देश में अब तक खोजा गया सबसे भारी कीट है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस कीट का वज़न 44 ग्राम और लंबाई लगभग 16 इंच है।
द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह खोज क्वींसलैंड के सुदूर वर्षावन, विशेष रूप से एथर्टन टेबललैंड्स में की गई थी। माना जाता है कि इस कीट का विशाल आकार ठंडे, नम वर्षावन वातावरण के प्रति विकासवादी अनुकूलन का परिणाम है। इस कीट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिन पर यूज़र्स अपनी राय भी दे रहे हैं।














