इसी साल दर्शकों के सामने होगा ‘द फैमिली मैन सीजन 3’

‘द फैमिली मैन’ के बहाने मनोज बाजपेयी ने ओटीटी पर अपना ऐसा जलवा बिखेरा है कि दर्शक उनके तीसरे सीज़न का इंतज़ार कर रहे हैं। इस बीच उनकी वेब सिरीज़ ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ से जुड़ी खबर सामने आई है। जिस में सिरीज़ की रिलीज के बारे में भी बताया गया है।

 इसी साल दर्शकों के सामने होगा 'द फैमिली मैन सीजन 3'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 2025 ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स के दौरान मनोज बाजपेयी ने कन्फर्म किया था कि उनके शो ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ को साल 2025 के नवंबर महीने में प्रीमियर किया जाएगा। इस सीरीज को राज और डीके की जोड़ी ने अपने बैनर D2R फिल्म्स के तहत बनाया है।

प्राइम वीडियो ने अपने एक्स हैंडल पर इस इसका वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट डाली है। इस पोस्ट से पता चलता है कि मनोज बाजपेयी का ये पॉपुलर शो इसी साल 2025 में जल्द आने वाला है। हालांकि, सीरीज की डेट का खुलासा तो नहीं किया गया।

मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी के रोल में जहाँ एक तरफ अंडरकवर जासूस की जिम्मेदारियां निभाते हैं, दूसरी तरफ एक मिडिल क्लास फैमिली में पिता और पति का फर्ज पूरा करते हैं।

‘द फैमिली मैन 3’ की लोकप्रियता का श्रेय कई चीज़ों को जाता है। इनमे स्टारकास्ट से लेकर एक्टिंग और लेखन सभी की दर्शकों ने तारीफ की है। शो में हर बार कुछ नया देखने को मिलता है। इसमें पहली बार शरद केलकर नज़र आए थे।

फैमिली मैन का नया सीजन राज-डीके और सुमन कुमार ने मिलकर लिखा है, जबकि डायलॉग्स सुमित अरोड़ा ने दिए हैं। तीसरे पार्ट के एलान पर जयदीप अहलावत की एंट्री ने इस सिरीज के प्रति दिलचस्पी बढ़ा दी है।

वैसे तो दर्शकों में मनोज बाजपेयी की पत्नी के रोल में प्रियामणि को खूब सराहा था जिसके चलते इस बार भी उनका रोल फिक्स है।मगर इस बार दो नए चेहरे और भी नज़र आ रहे हैं। इनमे पहले हैं ‘पाताल लोक’ वाले जयदीप अहलावत और दूसरा चेहरा निम्रत कौर का है

याद दिला दें इसका पहला सीजन 2019 और दूसरा, 2021 में आया था सिरीज का तीसरा सीजन इसी साल रिलीज होगा। हालांकि, डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *