क्रिकेट में कल से लागू हो जाएंगे ये नए नियम

आईसीसी यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा क्रिकेट के नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं। इन बदलावों का कारण टेस्ट, वनडे और टी-20 फॉर्मेट को और अधिक रोमांचक बनाना बताया जा रहा है।

क्रिकेट में कल से लागू हो जाएंगे ये नए नियम

आसीसी द्वारा कुछ नियम बदलने का फैसला नया नहीं है मगर इस बार नए नियम के लागू होने के बाद क्रिकेट की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएंगी। आईसीसी वनडे मैचों में दो नई गेंदों के इस्तेमाल के अलावा सीमा रेखा पर लिए गए कैचों के नियमों के तथा कन्कशन सब्सटीट्यूट नियम में भी बदलाव किए हैं।

आईसीसी ने वनडे मैचों में दो गेंदों के इस्तेमाल के नियम में बदलाव किया है। दरअसल पिछले कुछ वर्षों में एकदिवसीय क्रिकेट में बल्लेबाजों का दबदबा देखा गया है। दोनों छोर पर दो नई गेंदें होने के कारण गेंदबाजों के लिए रिवर्स स्विंग हासिल करना थोड़ा कठिन बना हुआ है।

50 ओवर वाले वनडे क्रिकेट में पहले दो गेंदों का इस्तेमाल किया जाता था जिसमें दोनों गेंदों से 25-25 ओवर डाले जाते थे। मगर अब बदले नियम के अनुसार 34वें ओवर तक दो नई गेंदों का इस्तेमाल किया जाएगा। उसके बाद गेंदबाजी करने वाली टीम एक गेंद चुनकर शेष 16 ओवर पूरे कर सकती है। इस नियम की बदौलत अंत के ओवर में गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग हासिल करने में मदद मिलेगी।

एक अन्य बदलाव के तहत क्रिकेट परिषद ने कन्कशन सब्सीट्यूट के नियमों में बदलाव करने का निर्णय लिया है। मैच शुरू होने से पहले टीमों को अब कन्कशन रिप्लेसमेंट के लिए अपने 11 खिलाड़ियों के अलावा पांच खिलाड़ियों के नाम भी मैच रेफरी को देने होंगे। इसमें एक तेज गेंदबाज के अलावा के अलावा एक विकेटकीपर, एक स्पिनर, एक ऑलराउंडर और एक बल्लेबाज शामिल होंगे।

इस नए नियम के आने से अब 11 के बजाए 16 खिलाड़ियों की टीम होगी। ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी मैच के दौरान चोटिल होकर बाहर जाता है तो उसका बेहतर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी शामिल किया जा सकेगा।

फील्डिंग क्षेत्र मज़बूत होने के बाद अब बाउंड्री पर ऐसे कैच लिए जाते हैं जिनका पहले गुमान नहीं किया जा सकता था। इसके अलावा ऐसी स्थितियां भी आई हैं, जब खिलाड़ी कुछ निर्णयों से नाखुश नज़र आए हैं।

ऐसे में अब आईसीसी बाउंड्री कैच के अलावा डीआरएस नियमों में भी कुछ बदलाव करने का फैसला कर रही है। जल्दी ही इस संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। अभी तक बाउंड्री पर खड़े खिलाड़ी बाउंड्री के अंदर आकर गेंद को हवा में उछालकर और फिर बाहर आकर गेंद को पकड़ लेते थे और खिलाड़ी को आउट करार दिया जाता था। मगर अब नए नियम के तहत आउट नहीं होगा और बल्लेबाज़ को रन दिए जाएंगे।

इसके अलावा बाउंड्री लाइन के भीतर कैच लेकर हवा में गेंद उछालते हुए मैदान के अंदर फेंक देने और मैदान के अंदर अन्य फील्डर द्वारा कैच लेना भी तभी मान्य होगा जब कैच लेते वक्त बाउंड्री के अंदर वाला खिलाड़ी भी बाउंड्री लाइन के अंदर यानी मैदान पर मौजूद रहा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *