देश में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या वित्त वर्ष 2025 में16.54 करोड़ तक पहुंची : रिपोर्ट

रेटिंग एजेंसी आईसीआरए की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2025 में भारतीय वाहकों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या 3.38 करोड़ रही। यात्रियों की संख्या का यह आंकड़ा सालाना आधार पर 14.1 प्रतिशत की वृद्धि दिखाता है। कोविड-पूर्व से तुलना करने पर यह संख्या 2.27 करोड़ से 49 प्रतिशत अधिक है।

देश में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या वित्त वर्ष 2025 में16.54 करोड़ तक पहुंची : रिपोर्ट

रिपोर्ट बताती है कि वित्त वर्ष 2025 में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या का आंकड़ा 16.54 करोड़ तक पहुंच गया। सालाना आधार पर यह संख्या 7.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू यात्रियों की संख्या अकेले अप्रैल 2025 में 1.45 करोड़ होने का अनुमान था, जो अप्रैल 2024 की तुलना में 10.2 प्रतिशत अधिक था।

अप्रैल 2025 में अपनी कैपेसिटी डिप्लॉयमेंट में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में एयरलाइंस ने भी 6.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

एयरलाइन की मांग का अंदाजा इस बात से किया जा सकता है कि वित्त वर्ष 2025 में 86 प्रतिशत का बेहतर पैसेंजर लोड फैक्टर दर्ज किया गया है।

घरेलू विमानन उद्योग ने वित्त वर्ष 2025 में 86 प्रतिशत का बेहतर पैसेंजर लोड फैक्टर (पीएलएफ) दर्ज किया, जो एयरलाइनों में मजबूत मांग और कुशल संचालन को दर्शाता है। वित्त वर्ष 2025 के दौरान 23 फरवरी को एक दिन में हवाई सफर करने वाले सबसे ज्यादा घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या दर्ज की गई। इस दिन देश भर में 5,35,343 यात्रियों ने उड़ान भरी, जो कि प्रयागराज में महाकुंभ कार्यक्रम से जुड़ी यात्रा थी।

वित्त वर्ष 2026 में घरेलू यात्रियों की संख्या में 7-10 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है

आईसीआरए ने भारतीय विमानन उद्योग के लिए ‘स्थिर’ दृष्टिकोण बनाए रखा है।रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में घरेलू यात्रियों की संख्या में 7-10 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

आईसीआरए की पिछली रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 148.8 लाख अनुमानित थी, जो वार्षिक आधार पर 11.3 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

अपनी पिछली रिपोर्ट के अनुसार, आईसीआरए द्वारा मार्च में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 148.8 लाख अनुमानित थी, जो वार्षिक आधार पर 11.3 प्रतिशत की वृद्धि तथा फरवरी 2025 में 140.4 लाख की तुलना में 5.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि कुछ एयरलाइन के पास पर्याप्त नकदी है या वे अपनी मजबूत पैरेंट कंपनी से आर्थिक सहयोग पा रहे हैं। वहीँ, कुछ पिछले कुछ वर्षों में कुछ सुधार के बावजूद दूसरी एयरलाइन के क्रेडिट मेट्रिक्स और लिक्विडिटी प्रोफाइल में निकट भविष्य में बाधा की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *