गर्मियों की दस्तक के साथ ही मौसम विभाग ने इन गर्मियों से जुड़ी जानकारी दी है। विभाग ने भारत में मार्च का महीना सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना के साथ इस दौरान गर्म हवाएं चलने की बात कही है।
इस बार देश में गर्मियों के मौसम पर अपनी भविष्यवाणी में मौसम विभाग का कहना है कि मार्च से लेकर मई तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
देश में गर्मियों के आगमन का संकेत देते हुए विभाग ने मार्च के अधिक गर्म रहने के कारण का खुलासा करते हुए बिभाग का कहना है कि देश में 1901 के बाद सबसे गर्म फरवरी रही थी, जिसमे औसत तापमान 22.04 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य 20.70 डिग्री से 1.34 डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग से मिली जानकारी में कहा गया है कि मार्च से मई 2025 के गर्मी के मौसम में देश के अधिकाांश भागों में सामान्य से अधिक हीट वेव चलने की संभावना है। इसमें पूर्वोत्तर भारत, सुदूर उत्तर भारत और प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी भागों को अलग रखा गया है।
इस बार गर्मी अधिक पड़ने के अनुमान के साथ आईएमडी कि गर्मियों के मौसम में केवल प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिणी भागों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की सांभावना है।
मौसम विभग के मुताबिक़ इस सीज़न में हीटवेव की घटनाएं भी सामान्य से अधिक हो सकती हैं। विभग का अनुमान है कि मार्च से मई के लिए भारत के अधिकांश भागों में महीने का अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक हो सकता है।
मौसम विभाग ने सामान्य से ज़्यादा गर्मी पड़ने के साथ इस बार उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिण प्रायद्वीप के कुछ भागों के अलावा देश के अधिकांश हिस्सों में महीने का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा विभाग ने प्रायद्वीपीय भारत के कुछ दक्षिणी इलाक़ों में सामान्य से कम अधिकतम तापमान होने की संभावना जताई है।