वाराणसी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों वाराणसी में हैं। माही रविवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाराणसी पहुंचे थे। धोनी सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल भी गए जहां उन्होंने बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां बताईं। धोनी ने अपने क्रिकेट करियर के कुछ खास लम्हों को उनके साथ भी साझा भी किया।
टीम इंडिया के ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी एस क्रिकेट एकेडमी के कोच और मेंटर भी है। वाराणसी में धोनी ने इसी क्रिकेट एकेडमी के अंडर 16 और अंडर 19 ग्रुप के प्लेयर्स को क्रिकेट की बारीकियों के बारे में जानकारी दी। धोनी को अपने साथ पाकर बच्चे बेहद उत्साहित थे, हांथो में बैट लिए बच्चे पूरे समय धोनी-धोनी बोलते रहे। माही भी बच्चों के इस उत्साह को देखकर बेहद खुश नज़र आए।
बच्चों ने क्रिकेट के बारे में पूछा तो धोनी ने बेहद ही सादगी से बच्चों को अपनी फ़िटनेस और पढाई के साथ-साथ खेल को जारी रखने के बारे में बताया की उन्होंने कैसे अपनी लाइफ में खेल के साथ ही पढाई को महत्व दिया। धोनी ने कहा कि पढाई के समय उन्हें भी नहीं मालूम था की वह एक दिन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनेंगे।