पेरिस पैरालंपिक में भारत का शानदार और यादगार प्रदर्शन

भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक यादगार होने के साथ ऐतिहासिक भी रहा। इन खेलों में भारत ने कुल 29 मेडल हासिल किए। भारतीय पैरा एथलीट्स ने टोक्यो के रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए नए कीर्तिमान रचे हैं।

पेरिस पैरालंपिक में भारत का शानदार और यादगार प्रदर्शन

भारतीय खिलाड़ियों ने इस वर्ष पेरिस पैरालंपिक में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। भारत को मिलने वाले कुल 29 मेडल में 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज हैं।

बताते चलें कि इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने अपने पिछले रिकोर्ट को तोड़ते हुए 19 मेडल हासिल किए थे, जिसे पेरिस में भारतीय एथलीट्स ने तोड़ दिया।

टोक्यो पैरालंपिक में शिरकत करने वाले भारतीय एथलीट्स की संख्या 54 थी और यह उस समय का सबसे बड़ा दल था। इस बार पेरिस पैरालंपिक में इस संख्या में और भी वृद्धि हुई और कुल 84 पैरा भारतीय एथलीट्स भारतीय दल में शामिल हुए। जहाँ ख़ास बात यह है कि इन खिलाड़ियों ने अब तक के सबसे अधिक मेडल हासिल करने में कामयाबी पायी।

इन खेलों में पहला स्थान पाने वाला चाइना 94 गोल्ड, 76 सिल्वर और 50 कांस्य के साथ कुल 220 पदक हासिल काने में कामयाब हुआ।

पेरिस पैरालंपिक में दूसरे स्थान पर ग्रेट ब्रिटेन रहा जिसने 49 गोल्ड, 44 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज़ के साथ तालिका में दूसरा स्थान पाया।

इन खेलों में यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमरीका ने कुल 105 पदक हासिल किये जिनमे 36 गोल्ड, 42 सिल्वर और 27 कांस्य पदक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *