रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली एम्स में भर्ती

गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ख़बरों के मुताबिक़, उन्हें बैकपेन के चलते अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली एम्स में भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी में कहा गया है कि राजनाथ सिंह पिछले कई दिनों से बैक पेन समस्या से जूझ रहे थे। दर्द बढ़ने पर आज उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। उनका इलाज एम्स अस्पताल के सीनियर डॉक्टर न्यूरोसर्जन अमोल रहेजा की देखरेख में किया जा रहा है।

दिल्ली एम्स द्वारा जारी मीडिया अपडेट में अस्पताल की मीडिया सेल इंचार्ज डाक्टर रीमा का कहना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत स्थिर है। हालांकि इस बीच वे अभी भी अस्पताल में भर्ती रहेंगे इस बीच उनकी जांच की जा रही है।

बताते चलें कि राजनाथ सिंह ने 10 जुलाई को अपना 73वां जन्मदिवस मनाया है। इस अवसर पर नेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दी और उन्होंने इन शुभकामनाओं का जवाब भी दिया था। इस दौरान कई नेता उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *