करीब पांच महीने बाद जेल से रिहा होने के बाद आज हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में अदालत से जमानत मिलने बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया। हेमंत ने 31 जनवरी को गिरफ्तार होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
राजभवन में उन्हें शाम करीब पांच बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। बीते माह 28 जून को हेमंत सोरेन जेल से रिहा हुए हैं। झारखंड के सियासी उठापटक के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शाम पांच बजे राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे। वे तीसरी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। इस बदलाव के बाद अब चंपाई सोरेन समन्वय समिति के चेयरमैन का पद संभालेंगे।
इंडिया अलायंस विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने इस बीच राज्यपाल सीवी राधाकृष्णन द्वारा गठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद विपक्षी गठबंधन के नेता पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से भेंट की। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया।
इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य का कहना है कि राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया है। हालाँकि कुछ ही देर में ये खबर भी आ गई कि हेमंत सोरेन आज सीएम पद की शपथ लेंगे।
बताते चलें कि झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं। इसके बाद चंपई सोरेन ने ही विधायक दल के नेता और राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन का नाम प्रस्तावित किया जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को गिरफ्तार होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उन्हें करीब पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा किया गया है। जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में अदालत से जमानत मिलने बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया।