क्रिकेट के विवाद में खूनी संघर्ष, कई घायल

बड़ौत (बागपत)। क्रिकेट खेलने को लेकर दो दिन पहले हुआ विवाद गहराने पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पुलिस के सामने ही जमकर संघर्ष हुआ। दो पक्ष आपस में आमने सामने आ गये। दोनों ओर से लाठी-डंडों के साथ ही धारदार हथियार चलने से छह लोग घायल हो गए। तनाव के चलते इलाके में पुलिसबल तैनात है।

khooni sangharsh

ईद से दो दिन पहले क्रिकेट खेलने को लेकर गुलशाह मस्जिद के पास नई बस्ती में रहने वाले दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। तब कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत करा दिया। मामला भले ही शांत हो गया था लेकिन तनाव दोनों की तरफ से बना था।

एक पक्ष का युवक दूसरे पक्ष की तरफ जाने वाले रास्ते से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में लोगों ने उसे हमलाकर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों गुट आमने सामने आ गए। इस दौरान पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। हाईवे पर दुकानों के शटर बंद हो गए। सूचना पर काफी संख्या में पुलिसबल वहां पहुंच गया और लाठियां फटकारकर भीड़ को हटाया। गुलशाह मस्जिद इलाके में ये घटना हुयी। इलाका सीओ आफिस से चंद कदम की दूरी पर है। गुलशाह मस्जिद के पास करीब आधा घंटे तक पुलिस के सामने दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पुलिस वाले दर्शक बनने के अलावा कुछ नहीं कर सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *