‘आश्रम 4’ में बॉबी देओल एक बार फिर बाबा निराला बन लौटेंगे

पॉपुलर वेब सिरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर इसकी ऑफिशियल जानकारी साझा की है। इस घोषणा से बॉबी देओल के फैंस में काफी उत्साह है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक सिरीज की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है।

बॉबी देओल एक बार फिर सिरीज के पॉपुलर किरदार बाबा निराला के रूप में नजर आएंगे। प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ‘आश्रम 4’ की शूटिंग से जुड़ी पोस्ट में लिखा, “एक और शुरुआत… आश्रम के एक नए चैप्टर में आपका स्वागत है। स्लोगन। आश्रम 4 की शूटिंग शुरू हो गई है।”

याद दिलाते चलें कि ‘आश्रम’ की कहानी पिछले सीजन के आखिर में कई अहम मोड़ पर पहुंची थी। प्रकाश झा ने पहले ही इशारा कर दिया था कि चौथे सीज़न की कहानी जेल में बंद बाबा निराला के इर्द-गिर्द घूम सकती है। माना जा रहा है कि इस बार बाबा नराला को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिसमें पावर स्ट्रगल, धोखा और नए दुश्मन शामिल हैं।

तीसरे सीज़न में, पम्मी ने बाबा नराला के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू की, जबकि सोनिया ने उन्हें “भगवान नराला” के रूप में दिखाने की कोशिश की। इसलिए, नए सीज़न में इन किरदारों के बीच टकराव और बढ़ने की संभावना है।

“आश्रम 4” की शूटिंग की खबर ज़रूर चर्चा में है मगर इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है। सिरीज़ का यह नया चैप्टर धर्म, पॉलिटिक्स, क्राइम और आस्था के नाम पर खेले जाने वाले खेलों की कहानी को और आगे बढ़ाएगा।

बॉबी देओल की पॉपुलैरिटी फिल्म ‘एनिमल’ के बाद आसमान छूने लगी थी। अब वह अपने सबसे पॉपुलर किरदारों में से एक, बाबा निराला के रूप में लौट रहे हैं। ‘आश्रम’ सिरीज में बॉबी देओल, अदिति पोहनकर और चंदन रॉय सान्याल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा इसमें तुषार पांडे, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, त्रिधा चौधरी और विक्रम कोचर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *