तेज़ हवा और हलकी बौछारों से लखनऊ का मौसम हुआ सुहावना

मौसम विभाग ने मानसून के अनुकूल परिस्थितियों के साथ आगे बढ़ने की जानकारी दी है। विभाग के मुताबिक़ अगले 2-3 दिनों में मानसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 15 जून तक मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना है।

तेज़ हवा और हलकी बौछारों से लखनऊ का मौसम हुआ सुहावना

लखनऊ की सुबह आज बेहद खुशगवार हो गई। तड़के आने वाली आंधी और कुछ इलाक़ों में हुई हलकी बूंदा बांदी से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।


अगले एक दो दिन तक लखनऊ का मौसम इसी तरह बना रहेगा। विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की बात भी  कही है।


प्रदेश के अन्य जिलों में कानपुर और बहराइच के साथ ही यूपी के केंद्रीय और पूर्वी हिस्सों में भी हल्की बूंदाबांदी होने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक़, इस बीच उत्तर प्रदेश सहित हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू संभाग, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव जारी रहने की भी संभावना है।

दिल्ली सहित उत्तर भारत में भयंकर गर्मी के साथ दिन का पारा 44 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो आज यानी 4 जून को इन इलाक़ों में तेज हवाओं के साथ हलकी बूंदाबादी की उम्मीद है। इसके बावजूद इन इलाक़ों का अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *