नईमा खातून बनीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी की सौ साल में पहली महिला कुलपति

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह अलीगढ़ विमेन्स कॉलेज की प्रिंसिपल हैं और बीते 100 वर्षों में इस पद को ग्रहण करने वाली पहली महिला होंगी।

नईमा खातून बनीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी की सौ साल में पहली महिला कुलपति

एएमयू रजिस्ट्रार द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार प्रोफ़ेसर नईमा खातून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिलने के बाद कुलपति नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू एएमयू की विजिटर भी हैं।प्रोफ़ेसर नईमा खातून कुलपति के रूप में अगले 5 वर्ष तक इस पद पर बनी रहेंगी।

प्रोफेसर नईमा खातून ने 22 अप्रैल से एएमयू के कुलपति का चार्ज ले लिया है। इनसे पहले इनके पति मुहम्मद गुलरेज विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति रहे हैं। इससे पहले प्रोफेसर तारिक मंसूर द्वारा कुलपति पद से इस्तीफा दे दिया गया था। उनका कार्यकाल 17 मई 2023 तक था। 

इस नियुक्ति के संबंध में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग से भी स्वीकृति ली गई थी। इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है- ‘‘वीमन्स कॉलेज की प्राचार्य नईमा खातून को पांच वर्ष की अवधि के लिए एएमयू की कुलपति नियुक्त किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने कहा है कि उसे एएमयू कुलपति की नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव पर आदर्श आचार संहिता के दृष्टिकोण से कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते इससे कोई राजनीतिक लाभ नहीं लिया जाए।’’

2014 में वीमन्स कॉलेज की प्राचार्य रहीं प्रोफ़ेसर नईमा ने एएमयू से मनोविज्ञान में पीएचडी की डिग्री हासिल की है। वर्ष 1988 में उन्हें इसी विभाग में व्याख्याता (professor) नियुक्त किया गया था। उन्हें प्राध्यापक के रूप में वर्ष 2006 में पदोन्नत किया गया। अब अगले पांच वर्ष वह बतौर कुलपति यहाँ का चार्ज संभालेंगी।

वर्तमान में प्रोफ़ेसर नईमा अक्टूबर 2015 से सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट एंड करियर प्लानिंग, एएमयू, अलीगढ़ के निदेशक के रूप में भी कार्यरत हैं।

गौरतलब है की इससे पहले 1920 में बेगम सुल्तान जहां को एएमयू की कुलपति नियुक्त किया गया था। करीब डेढ़ सौ साल पुराने इस संस्थान की स्थापना वर्ष 1875 में मुहम्मडन एंग्लो-ओरियंटल कॉलेज के रूप में हुई थी। इसे 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय नाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *