हम ईरान के साथ युद्ध में उलझना नहीं चाहते हैं- बाइडेन

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की और बताया कि अमरीका, ईरान के खिलाफ इजरायल के किसी भी जवाबी कार्रवाई में न तो हिस्सा लेगा और न ही उसका समर्थन करेगा।

हम ईरान के साथ युद्ध में उलझना नहीं चाहते हैं- बाइडेन

ईरान से युद्ध के मामले में व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता का कहना है कि अमरीका, ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहता है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ईरान द्वारा इजरायल पर हमले के एक दिन बाद यूएन नेशनल सिक्युरिटी काउन्सिल के रणनीतिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन पहले भी क्षेत्र में युद्ध नहीं किये जाने की बात कह चुके हैं। राष्ट्रपति बाइडेन के हवाले से उन्होंने बताया कि वह ईरान के साथ युद्ध में उलझना नहीं चाहते हैं।

अमरीकी मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़ व्हाइट हाउस के अधिकारियों के हवाले से ये भी पता चला है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार रात इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फ़ोन पर बात की।

इस बीच अमरीका का दृष्टिकोण बताते हुए बाइडेन का कहना था कि अमरीका, ईरान के खिलाफ इजरायल के किसी भी जवाबी कार्रवाई में न तो हिस्सा लेगा और न ही उसका समर्थन करेगा।

दूसरी तरफ जी7 के नेताओं ने मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से रोकने का आग्रह किया है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में कहा है कि क्षेत्र में तनाव बढ़ने से रोकने के लिए सब कुछ किया जाना चाहिए।

यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी सोशल मीडिया पर सभी पक्षों को क्षेेत्र में तनाव बढ़ाने से बचने की हिदायत दी है और स्थिरता बहाल करने का आह्वान किया है।

गौरतलब है कि दो हफ्ते पहले सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमले के जवाब में ईरान ने शनिवार देर रात इजरायल पर एक साथ ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *