पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री इमरान खान को 10 साल की जेल

पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री इमरान खान तथा पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को गोपनीय सूचना लीक करने के मामले में 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री इमरान खान को 10 साल की जेल

ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत गठित की गई विशेष अदालत द्वारा इन दोनों को ही गोपनीय जानकारी लीक करने का दोषी पाया गया है।

71 वर्षीय इमरान खान और 67 वर्षीय शाह महमूद कुरैशी इस समय रावलपिंडी की जेल में हैं। जेल से ही इन दोनों की सुनवाई वर्चुअली तरीके से हुई थी। 

जिस सिफर मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को दोषी ठहराया गया है, वह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है। उन पर बेहद खुफिया जानकारी के निजी इस्तेमाल का आरोप है।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सत्ता से बेदखल होने के बाद से इमरान खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं।

हालाँकि पाकिस्तान की सत्ता हाथ से निकलने के बाद इमरान खान ने आरोप लगाया था कि उन्हें बेदखल करने के पीछे अमरीका का हाथ है। उन्होंने कहा था कि वाशिंगटन स्थित पाक एम्बेंसी ने उन्हें एक केबल (गुप्त जानकारी) भेजा था।

आरोप है कि इमरान खान ने राजनीतिक फायदे के लिए विवादित राजनयिक बातचीत को सार्वजनिक कर दिया था। इसे ‘सिफर’ कहा गया। और इसी मामल में उन्हें 10 साल सजा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *