अदालत ने टैक्स रिकॉर्ड लीक को अमरीकी राजस्व इतिहास की सबसे बड़ी लूट बताया

पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई लोगों के टैक्स रिकॉर्ड चोरी करके उन्हें लीक करने के मामले में अमरीका की अदालत ने एक शख्स को दोषी करार दिया है। इस शख्स को पांच साल जेल की सजा सुनाई है।

अदालत ने टैक्स रिकॉर्ड लेक को अमरीकी राजस्व इतिहास की सबसे बड़ी लूट बताया

38 वर्षीय चार्ल्स लिटिल जॉन को अमरीकी अदालत ने, डोनाल्ड ट्रंप सहित अमरीका के हजारों अरबपतियों के आयकर रिटर्न्स को अवैध तरीके से सार्वजनिक करने का दोषी पाया है।

जज एना रेयस ने सजा का एलान करते हुए इसे एक बेहद गंभीर अपराध बताया है। उन्होंने इसे अमरीका और इसके कानूनी आधार पर हमला करार दिया।

चार्ल्स लिटिल जॉन जिस कंसल्टिंग फर्म के साथ काम करता था, वह फर्म अमरीका के आंतरिक राजस्व सेवा के साथ मिलकर काम करती है। लिटिलजॉन ने यहीं रहते हुए ट्रंप सहित हजारों अमीर लोगों के टैक्स रिकॉर्ड्स चोरी किए और उन्हें अपनी निजी वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया था।

हालांकि इन रिकॉर्ड्स को बाद में उसने वेबसाइट से हटा लिया था। लेकिन लिटिलजॉन टैक्स रिकॉर्ड्स चुराए जाने और सिस्टम की इन कमियों का फायदा उठाने के दोषी पाए गए हैं।

द न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेख में साल 2020 में यह दावा किया गया था कि डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 में मात्र 750 डॉलर का आयकर का भुगतान किया था। अब क़यास लगाया जा रहा है कि न्यूयॉर्क टाइम्स की यह खबर इन्हीं लीक दस्तावेजों के हवाले से लिखी गई थी। खबर में यह जानकारी भी दी गई थी कि पिछले 15 वर्षों में से 10 बरस में ट्रंप ने आयकर जमा ही नहीं किया था।

जज ने टैक्स चोरी की इस घटना को अमरीकी राजस्व इतिहास की सबसे बड़ी लूट में से एक बताया है। साथ ही उन्होंने इस अपराध की तुलना 6 जनवरी 2021 को होने वाली अमरीकी संसद की हिंसा से भी की। गौरतलब है कि 6 जनवरी, 2021 को ट्रंप समर्थक भीड़ ने कैपिटल बिल्डिंग पर हमला किया गया था। 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के विरोध में भीड़ ने संसद की बिल्डिंग में तोड़फोड़ की थी। इसमें 100 से अधिक लोग जख्मी हुए थे। इसके बाद, कैपिटल के चार पुलिस अधिकारियों की भी मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *