जापान में ज़ोरदार भूकंप के साथ सुनामी की चेतावनी जारी

टोक्यो: जापान के पूर्वी इलाकों में 7.5 तीव्रता के भूकंप के साथ सुनामी का खतरा बढ़ा हुआ है। जापान में एक दिन में आने वाले 155 भूकंपों से 30 लोगों की मौत हो गई।

जापान में ज़ोरदार भूकंप के साथ सुनामी की चेतावनी जारी

विदेशी समाचार एजेंसियों के मुताबिक, सोमवार को जापान के मध्य क्षेत्र में 7.5 तीव्रता के भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गईं और होंशू के इशिकावा बंदरगाह में आग लग गई।

अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 थी और इसे जापान के मध्य और उत्तरपूर्वी तट पर महसूस किया गया। जापान में भूकंप के बाद हुई तबाही के बाद बचाव दल लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटा है।

जापान में आने वाले इस तेज़ भूकंप के बाद अभी तक वहां के न्यूक्लियर प्लांट्स में किसी तरह की गड़बड़ी की खबर न मिलने से राहत महसूस की गई है। जापान के परमाणु नियामक प्राधिकरण ने इस बात की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक़ जापान के तटीय इलाकों में कुल पाँच प्लांट स्थित हैं।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक़ भूकंप के कारण तटीय इलाकों में एक मीटर से ज्यादा ऊंची सुनामी लहरें उठीं। जापानी अधिकारियों ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की। सुबह-सुबह आए भूकंप के कारण लोगों में दहशत फैल गई और लोग घबराकर खुले में आ गए।

भूकंप के कारण व्यवस्था ठप्प हो गई। इसी बीच लाखों घरों में बिजली गुल हो गई और व्यापक क्षेत्र में बिजली और संचार प्रभावित हो जाने से मोबाइल और इंटरनेट सेवाएँ बाधित हो गईं।

जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने एक बयान में कहा कि भूकंप से बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। बचावकर्मियों के पास मलबे से लोगों को जीवित बाहर निकालने के लिए बहुत कम समय है। अधिकारियों ने हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *