जापानी विमान में लैंडिंग के दौरान लगी आग, 379 लोगों को बचाया गया

टोक्यो: एक जापानी विमान में रनवे पर उतरते समय आग लग गई।अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापानी एयरलाइन का विमान टोक्यो एयरपोर्ट पर उतर रहा था, तभी रनवे पर उतरते ही उसमें आग लग गई।

जापानी विमान में लैंडिंग के दौरान लगी आग, 379 लोगों को बचाया गया

विमान में क्रू मेंबर्स सहित 379 यात्री सवार थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हवाई अड्डे पर लगे कैमरों में विमान के रनवे पर उतरते ही आग लगने के दृश्य रिकॉर्ड हुए। इसके तुरंत बाद से ही विमान में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

क्रैश-लैंडिंग विमान उतरते ही पूरी तरह से आग की लपटों से घिर गया। अधिकारियों ने तुरंत आग बुझाने और जलते हुए विमान से यात्रियों को निकालने के लिए अभियान शुरू किया।

जापानी अधिकारियों के मुताबिक आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *