काकोरी कांड में शामिल क्रांतिवीर रामकृष्ण खत्री के पुत्र उदय खत्री का निधन

स्वतंत्रता सेनानी,राम कृष्ण खत्री के सुपुत्र, स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के परिवारों को एक सूत्र में बांधने वाले, सामाजिक कार्यकर्ता,उदय खत्री का कल शाम दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया।

काकोरी कांड में शामिल क्रांतिवीर रामकृष्ण खत्री के पुत्र उदय खत्री का निधन

76वर्षीय उदय खत्री की मृत्यु की सूचना शनिवार की रात उनके परिवार से मिली। उदय खत्री का अंतिम संस्कार आज 17 दिसंबर 2023 को दोपहर 12 बजे भैंसा कुंड पर हुआ।

उदय खत्री इंडियंस पीपुल्स थियेटर असोसिएशन (IPTA) के आजीवन सदस्य और सहयात्री थे। लगातार केसरबाग में अपने आवास पर स्वतंत्रता की स्मृति सभाएं आयोजित करते थे।

उदय खत्री केसरबाग में अपने आवास पर स्वतंत्रता सेनानियों के जन्म दिन अथवा स्मृति दिवस पर नियमित स्मृति सभाएं आयोजित करते थे।

काकोरी कांड में शामिल क्रांतिवीर रामकृष्ण खत्री के पुत्र उदय खत्री लखनऊ और क्रांतिकारियों के संबंधों के गवाह रहे हैं। उनके निधन से क्रांतिकारियों के जीवन से जुड़े किस्से सुनाने का एक महत्पूर्ण माध्यम भी समाप्त हो गया है।

अपने पिता रामकृष्ण खत्री की मृत्यु के बाद से उन्होंने शहीदों की याद को जीवंत बनाए रखा। शहीद स्मृति समारोह समिति के माध्यम से उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से न सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों की यादों को ताज़ा बनाए रखा था बल्कि युवाओं को आज़ादी के किस्सों से जोड़े रखने का प्रयास भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *