27 वर्षों बाद ‘इंडियन’ की वापसी

कमल हासन की अगली फिल्म ‘इंडियन-2’ का टीजर रिलीज हो चुका है। रजनीकांत ने ट्विटर पर फिल्म का टीजर लॉन्च किया और इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘इंडियन इज बैक’। इस फिल्म का पहला पार्ट इंडियन 27 वर्ष पहले 1996 में रिलीज आया था।

27 वर्षों बाद 'इंडियन' की वापसी

‘इंडियन-2’ के मेकर्स ने अभी भी फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। फिल्म पंडितों का अनुमान है कि इसे 2024 की शुरुआत में रिलीज किया जा सकता है।

अब मेकर्स ने इस फिल्म का दूसरा पार्ट इंडियन-2 को बनाने में तक़रीबन 250 करोड़ रुपए खर्च किये हैं। ख़ास बात ये है कि इसका निर्देशन भी शंकर ने ही किया है।

फिल्म में निर्देशन का कमाल और टीज़र का चुनाव गज़ब का है। फिल्म के टीजर की शुरुआत उस जगह से होती है जहां इंडियन खत्म हुई थी। पहले पार्ट के समापन पर फिल्म का हीरो वादा करता है कि जहां पर अन्याय होगा वह वहां पर जरूर आएंगा।

टीजर से झलक मिलती है कि पूरा देश भरष्टाचार की गिरफ्त में है और लोग इन हालात से बेहाल हैं। इसी बीच एक डिजिटल मुहिम के साथ #ComebackIndian का चर्चा है।

टीजर की समाप्ति पर हिंदुस्तानी की वापसी दिखाई गई है, जिसमे एक्टर सिद्धार्थ एक कॉमन मैन की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। रजनीकांत के अलावा इस टीज़र को आमिर खान, एसएस राजामौली, किच्चा सुदीप और मोहनलाल ने भी शेयर किया है।

टीजर में कुछ पल के लिए रकुल प्रीत भी नज़र आती है जबकि बॉबी सिम्हा इसमें पुलिस ऑफिसर के किरदार में जबकि प्रिया भवानी शंकर जर्नलिस्ट के रोल में हैं। फिल्म के लेखन और निर्देशन की ज़िम्मेदारी शंकर ने निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *