टाइम मैगज़ीन तीन साल में दूसरी बार आयुष्मान खुराना पर हुई मेहरबान

आयुष्मान खुराना को इस साल टाइम मैग्जीन के प्रतिष्ठित टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड के लिए चुना गया है। ख़ास बात ये है कि आयुष्मान को टाइम मैगज़ीन की तरफ से ये उपलब्धि तीन साल में दूसरी बार मिली है।

टाइम मैगज़ीन तीन साल में दूसरी बार आयुष्मान खुराना पर हुई मेहरबान

आयुष्मान खुराना की लेटेस्ट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। उनके दमदार रोल की बदौलत फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल भी हो गई है। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है। फिल्म में आयुष्मान का साथ दिया है अनन्या पांडे ने।

सम्मान पर आयुष्मान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ‘यह दूसरी बार है कि प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने कैमरे के साथ-साथ कैमरे के बाहर भी मेरे काम को मान्यता देने के लिए चुना है। मैं टाइम मैगजीन के इस सम्मान से गौरवान्वित होने के साथ-साथ अभिभूत भी हूं, क्योंकि यह एक कलाकार और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले एक इंसान के रूप में मेरे मूल विश्वास प्रणाली को मान्य करता है।’

डिसरप्टिव सिनेमा के अपने ब्रांड के माध्यम से भारत में कंटेंट को आगे बढ़ाने में उनके अमूल्य योगदान के अलावा यूनिसेफ के राजदूत के रूप में बाल अधिकार संरक्षण के लिए उनके प्रयासों को देखते हुए टाइम मैगज़ीन ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला लिया है।

फिलहाल आयुष्मान और उनके फैंस के लिए इस समय की ख़ास खबर ये है कि उन्हें तीन वर्षों में उन्हें दूसरी बार इस सम्मान से नवाज़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *