सऊदी अधिकारियों ने महिला उमरा तीर्थयात्रियों की पोशाक संबंधी नियम जारी किए

रियाद: सऊदी अरब के अधिकारियों ने महिला उमरा तीर्थयात्रियों के पहनावे को लेकर नियम जारी किए हैं।

सऊदी अधिकारियों ने महिला उमरा तीर्थयात्रियों के लिबास सम्बन्धी नियम जारी किए

सऊदी हज और उमरा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक बयान में उमरा करने आने वाली महिलाओं की पोशाक के संबंध में 3 नियम जारी किए।

हज और उमरा मंत्रालय के मुताबिक-
महिला उमरा तीर्थयात्रियों को गैर-सजावटी कपड़े चुनने चाहिए। कपड़े ढीले होने चाहिए।
उमराह के दौरान पहने गए कपड़ों से शरीर का कोई भी हिस्सा दिखाई नहीं देना चाहिए।

महिला पोषक के संबंध में हज और उमरा मंत्रालय का कहना है कि उमरा के लिए मस्जिद अल-हरम आते समय महिलाएं कोई भी पोशाक पहन सकती हैं जो उपरोक्त तीन आवश्यकताओं को पूरा करती हो।

बता दें कि हज होने के बाद से अगला हज होने के बीच मक्का मदीना की ज़ियारत करने और हज जैसी सभी रस्मों को निभाने को उमराह कहते हैं। एक ख़ास महीने में हज पूरा हो जाने के बाद भी सारी दुनिया के लोग पूरे वर्ष यहाँ काबे के दर्शन करने और मदीने की ज़ियारत करने आते हैं, यही उमराह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *