चीन में 25 वर्ष या उससे कम उम्र की दुल्हन के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा

जनसंख्या के चरम पर पहुंच चुका चीन वर्तमान में घटती शिशु दर की समस्या का सामना कर रहा है। चीन ने इस समस्या का हल तलाशने के साथ और उसपर अमल करना भी शुरू कर दिया है।

فائل فوٹو

अगर दुल्हन की उम्र 25 वर्ष या उससे कम है तो पूर्वी चीन में एक काउंटी ऐसे जोड़ों को 137 डॉलर का इनाम दे रही है। ये जन्म दर में गिरावट पर बढ़ती चिंता के बीच युवाओं को शादी करने के लिए प्रोत्साहित करने का नवीनतम उपाय है।

पूर्वी चीन का एक काउंटी विवाहित जोड़ों को 1,000 युआन की राशि पुरस्कार के रूप में दे रहा है। ये रक़म करीब 137 अमरीकी डॉलर या फिर 11 हज़ार से ज़्यादा भारतीय मुद्रा के बराबर है। नियम के मुताबिक़ शादीशुदा जोड़ा इनामी राशि का हक़दार तभी हो सकता है जब दुल्हन की उम्र 25 वर्ष या उससे कम होगी।

चीन में शादी के लिए कानूनी आयु सीमा पुरुषों के लिए 22 साल और महिलाओं के लिए 20 साल है, लेकिन शादी करने वाले जोड़ों की संख्या में गिरावट आ रही है। आधिकारिक नीतियों के कारण यहाँ जन्म दर में कमी आई है।

विदेशी मीडिया के अनुसार, युवाओं को शादी के लिए प्रोत्साहित करने और घटती जन्म दर को लेकर चिंता के मद्देनजर उठाये गए इस क़दम के साथ ही इस सम्बन्ध में एक नोटिस भी जारी किया गया है।

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि चांगशान काउंटी ने पिछले हफ्ते इस संबंध में जारी किये गए नोटिस में इस बात का भी ज़िक्र किया है कि विवाह के बाद बच्चों की देखभाल करने के साथ उनके लिए शैक्षिक रियायतें प्रदान की जाएँगी।

विदेशी मीडिया के अनुसार छह दशकों में पहली बार चीन की जनसंख्या घटने और तेजी से बूढ़ी होती आबादी के बारे में चिंतित अधिकारी तत्काल जन्म दर को बढ़ावा देने के उपायों की मांग कर रहे हैं, जिसमें वित्तीय प्रोत्साहन और बेहतर बाल देखभाल सुविधाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *