सिकंदर महान की 2200 साल पुरानी मूर्ति के साथ मिला प्राचीन मिस्र का बाजार

मिस्र में सिकंदर महान की एक मूर्ती खोजी गई है जिसे लगभग 2200 साल पहले के प्राचीन मिस्र के अंतिम शाही काल का बताया जा रहा है।

सिकंदर महान की 2200 साल पुरानी मूर्ति के साथ मिला प्राचीन मिस्र का बाजार

पुरावशेष मंत्रालय ने हाल ही में अलेक्जेंड्रिया में एक प्राचीन आवासीय और कॉमर्शियल इलाक़े में सिकंदर महान की इस मूर्ति की खोज की है। जिसके बारे में उनका मानना ​​है कि यह प्राचीन मिस्र के अंतिम शाही काल की है और तकरीबन 2200 साल पुरानी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विशेषज्ञों की टीम ने सिकंदर महान की मूर्ति के अलावा कई और चीज़े भी बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि ये वस्तुएं मूर्ति के सांचे और योद्धाओं के लिए ताबीज बनाने के उपकरण हैं।

मंत्रालय के महासचिव मुस्तफा वजीरी ने कहा कि अलेक्जेंड्रिया के उक्त क्षेत्र, जिसे ‘अल-शतबी’ नाम दिया गया है, में बारिश, बाढ़ और भूजल को संग्रहित करने के लिए गुलाबी रंग के सुरंग के आकार के टैंकों का एक बड़ा नेटवर्क भी मिला है।

उन्होंने शहर के लेआउट को आगे समझाते हुए कहा कि इसमें एक मुख्य सड़क और कई शाखा सड़कें शामिल थीं जो सभी स्वच्छता के साथ नेटवर्क से जुड़ी हुई थीं।

वज़ीरी ने कहा कि यह क्षेत्र ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी से चौथी शताब्दी ईस्वी तक सक्रिय था जहां मिट्टी के बर्तन, सिक्के, प्लेटें, मछली पकड़ने के उपकरण और यात्रियों के लिए विश्राम स्थल भी खोजे गए हैं।

इमारतों के खंडहरों और कलाकृतियों का विश्लेषण करने वाली टीम ने क्षेत्र में पड़ताल के बाद जो जानकरी दी है उसके मुताबिक़ शहर में एक बाजार था। इस बाज़ार में बर्तन बेचे जाते थे। इसके अलावा यहाँ मूर्तियों, ताबीज और अन्य वस्तुओं को बनाने के लिए वर्कशॉप भी बनी हुई मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *