चंद्रयान 3 से कुछ ऐसा हुआ चाँद का दीदार, इसरो ने साझा की पहली वीडियो

इसरो ने रविवार 6 अगस्त को उन तस्वीरों को साझा किया जिसका सबको इन्तिज़ार था। ये चंद्रयान-3 के कैमरे से ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीरें थी।

चंद्रयान 3 से कुछ ऐसा हुआ चाँद का दीदार, इसरो ने साझा की पहली वीडियो

चंद्रयान-3 शनिवार 5 अगस्त को सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया। इस वीडियो में चन्द्रमा की सतह को साफ देखा जा सकता है। इसमें चंद्रमा पर नीले हरे रंग के कई गड्ढे नज़र आ रहे हैं।

आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी किए गए ट्वीट के मुताबिक़ 5 अगस्त 2023 को चन्द्रमा की ऑर्बिट से चंद्रयान-3 द्वारा चंद्रमा का नजारा देखने को मिला। इसरो का मिशन मून अब तक अच्छा रहा है और इसरो को आशा है कि विक्रम लैंडर इस महीने के अंत में 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

गौरतलब है कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने के लिए भेजा गया था। भारत का तीसरा मानवरहित चंद्र मिशन चंद्रयान-3 शनिवार को चंद्रमा की ऑर्बिट में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया था।

https://twitter.com/chandrayaan_3/status/1688215948531015681

चंद्रयान-3 द्वारा इसरो को मिले सन्देश में कहा गया है- “मैं चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं।” 17 अगस्त तक तीन और अभियान प्रक्रियाएं होंगी जिसके बाद रोवर प्रज्ञान के साथ लैंडिंग मॉड्यूल विक्रम यान के प्रपल्शन मॉड्यूल से अलग हो जाएगा। इसके बाद, लैंडर पर डी-आर्बिटिंग सम्बन्धी काम किया जायेगा।

चंद्रयान 3 मिशन पर तक़रीबन 600 करोड़ रुपये की लगत आई है। करीब 22 दिन पहले लॉन्च होने के बाद से अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर ली है और अगले 17 दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के लिए महत्वपूर्ण बताये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *