कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कमलनाथ को इलेक्शन कमेटी का हेड बनाया

मध्य प्रदेश में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव समिति का गठन कर दिया गाय है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनाव समिति का भी गठन कर दिया है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमल नाथ को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कमलनाथ को इलेक्शन कमेटी का हेड बनाया

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश अभियान समिति के बाद चुनाव समिति का एलान कर दिया है। इसमें सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के स्टेट हेड सहित 20 सदस्यों को शामिल किया गया है। पीसीसी चीफ कमलनाथ को चुनाव समिति का चेयरमैन बनाया गया है।

कांग्रेस द्वारा गठित की गई इस समिति के अध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के अलावा अन्य शामिल नाम इस तरह हैं। इनमे डॉ गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नकुल नाथ, सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, ओमकार सिंह मरकाम, सुखदेव पांसे, बाला बच्चन, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, आरिफ मसूद और सभी संगठनों के प्रदेश प्रभारी को सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *