अगस्त में दो बार नज़र आएगा सुपरमून

अगस्त का महीन इस बार चाँद का नायाब दीदार कराएगा। इस महीने में दो बार सुपरमून देखने का मौक़ा मिलेगा। इनमे पहला सुपरमून आज की रात और दूसरा 30 अगस्त की रात दिखाई देगा।

अगस्त में दो बार नज़र आएगा सुपरमून

अगस्त 2023 में कुदरत का सुन्दर नज़ारा प्रस्तुत करने वाली 2 घटनाएं होने वाली हैं जिनमें से एक है सुपरमून और दूसरा ब्लू मून यानी जब दो बार सुपर मून का नज़ार हो तो उसे ब्लूमून कहते हैं। आज पहली अगस्त की रात पहला सुपरमून नजर आएगा और ब्लू मून 30 अगस्त की रात नज़र आने वाला है।

भारत से इसे आज रात 12:02 मिनट पर देखा जा सकेगा। भारत के अलावा इस सुपरमून को संसार के कई हिस्सों से देखा जा सकता है।

जब एक ही महीने में 2 सुपरमून नजर आते हैं तब चांद को ब्लू मून कहा जाता है। इससे पहले वर्ष 2018 में अगस्त के महीने में सुपरमून का संयोग हुआ था। गड़ना के आधार पर अनुमान हैसाल 2027 में अगला सुपरमून हो सकता है।

सुपरमून के समय चांद आकार में 14 फीसदी बड़ा होने के साथ आम दिनों से 30 फीसदी ज्यादा चमकीला नजर आएगा।

इस चांद को होरिजन यानी क्षितिज पर देखने पर ऐसा लगता है कि यह पृथ्वी के करीब आ रहा है। ऐसा चांद के पृथ्वी से 3,57,530 किलोमीटर दूर होने के चलते होगा जबकि आमतौर पर इसका सबसे दूर बिंदू 4,05,000 किलोमीटर की दूरी पर होता है। इसका सबसे करीबी बिंदू 3,63,104 किलोमीटर की दूरी पर होता है।

भारत के अलावा इस सुपरमून को संसार के कई हिस्सों से देखा जा सकता है। भारत से इसे आज रात 12:02 मिनट पर देखा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *