तमन्ना भाटिया और जॉन अब्राहम का एक साथ पहला प्रोजेक्ट ‘वेदा’

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अब निखिल आडवाणी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘वेदा’ का हिस्सा हैं। जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

तमन्ना भाटिया और जॉन अब्राहम का एक साथ पहला प्रोजेक्ट 'वेदा'

तमन्ना भाटिया ने कहा, “मुझे निखिल की कहानी कहने की शैली हमेशा पसंद रही है और मैं पहली बार जॉन अब्राहम के साथ काम करूंगी।”

फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित निखिल आडवाणी कहते हैंउन्होंने जब तमन्ना को इस खास रोल की पेशकश की, तो उन्हेंसबसे ज़्यादा ख़ुशी इस बात की हुई कि तमन्ना ने फिल्म के लिए मेरे नज़रिये पर भरोसा किया।

तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पर वेदा में शामिल होने की जानकारी देते हुए कहा कि वह इतने बेहतरीन कलाकारों और क्रू के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

तमन्ना ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें तमन्ना के साथ एक तरफ जॉन अब्राहम और दूसरी तरफ फिल्म के निर्देशन निखिल आडवाणी नज़र आ रहे हैं। तमन्ना ने इस पोस्ट पर अपनी अपकमिंग फिल्म का नाम भी उजागर किया है। कैप्शन में तमन्ना ने लिखा- ‘बहुत थ्रिल और एक्साइडेट हूं अपनी इस नई जर्नी को शुरू करने के लिए। वेदा फैमिली फॉर अ वेरी स्पेशल रोल। इंतजार नहीं हो रहा है इतनी कमाल की और बेहतरीन टीम के साथ काम करने का।’

तमन्नात की इस पोस्ट के साथ मिलने वाली दिलचस्प जानकारी ने जॉन अब्राहम और तमन्ना भाटिया को एक साथ स्क्रीन पर देखने की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। यह पहली बार होगा जब दोनों एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे।

तमन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब जेलर, भोला शंकर, बांद्रा जैसी कई फिल्मों में दिखाई देंगी, जो इसी साल रिलीज होने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *