प्रधानमंत्री मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांसीसी प्रधानमंत्री बोर्न ने स्वागत किया। मोदी के आगमन पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया और ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ये सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पूर्व ये सम्मान दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के अलावा वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुट्रोस बुट्रोस घाली को दिया गया है।

प्रधनमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान भारतीय छात्रों को राहत देने वाला एलान हुआ है। फ्रांस में मास्टर्स करने वाले छात्रों की वीजा अवधि अब 5 साल तक बढ़ाई जा सकती है। पीएम मोदी ने इसका एलान करते हुए कहा कि फ्रांस ने स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए दीर्घकालिक पांच साल का वीजा देने का फैसला किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करने की भी अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और फ्रांस अपनी रणनीतिक साझेदारी की 25 वीं वर्षगांठ मना रहा है। आज प्रधानमंत्री मोदी बैस्टिल डे परेड में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा भारतीय छात्रों के लिए राहत देने वाली खबर ला रही है। अब फ्रांस में मास्टर्स करने वाले छात्रों की वीजा अवधि 5 साल तक बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी यात्रा की शुरुआत में बृहस्पतिवार को एलिजाबेथ बोर्न और सीनेट अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर के साथ बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने यूरोपीय देश के साथ भारत की दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी को नयी गति प्रदान करने पर चर्चा की।

दोनों देशों के मध्य आर्थिक और व्यापार, ऊर्जा, पर्यावरण, शिक्षा, रेलवे, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और लोगों से लोगों के संपर्क जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *