विश्व कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी का टूर 27 जून से शुरू होगा। चांदी की यह ट्रॉफी कुवैत, बहरीन, मलेशिया, अमेरिका, नाइजीरिया, युगांडा, फ्रांस, इटली, अमेरिका और मेजबान भारत सहित दुनिया भर के 18 देशों में जाएगी और 4 सितंबर को यह मेजबान देश में वापस जाएगी। यह टूर पूरे भारत में बड़े पैमाने पर आयोजित होगा।

विश्व कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है

वर्ल्ड कप 2023 ट्रॉफी का दौरा 27 जून को भारत में शुरू होगा। भारत में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 ट्रॉफी टूर का बीते दिन यानी सोमवार को भव्य अंदाज में शुभारंभ किया गया।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्‍टेडियम में उतरने से पहले इस ट्रॉफी को धरती से 1,20,000 फीट ऊपर समताप मंडल में लॉन्च किया गया। ट्रॉफी दुनिया के 18 देशों की यात्रा के बाद 4 सितंबर को मेजबान देश में में वापसी करेगी।

आईसीसी का कहना है कि ट्रॉफी टूर का 2023 संस्करण पिछले सभी संस्‍करण से शानदार और भव्य होगा। दुनिया भर के विभिन्न देशों और शहरों में प्रशंसक इसे देख सकेंगे।

ट्रॉफी को समताप मंडल में लांचिंग के लिए खासी मशक्कत की गई। इसे एक विशेष स्ट्रैटोस्फेरिक गुब्बारे से जोड़ा गया और 4k कैमरों की मदद से इन खास पलों की यादगार तस्वीरें कैप्चर की गईं।

27 जून से शुरू होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी का टूर 18 देशों का सफर करेगा। चांदी से तैयार यह ट्रॉफी कुवैत, बहरीन, मलेशिया, अमेरिका, नाइजीरिया, युगांडा, फ्रांस, इटली, अमेरिका होती हुई मेजबान भारत में वापसी करेगी।

दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक एक बार फिर इस कार्निवल का हिस्सा बन सकेंगे। इससे पूर्व अंतिम ट्रॉफी टूर का आयोजन 2019 में किया गया था।

ट्रॉफी टूर के लॉन्च पर आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने अपनी बात में कहा कि खेल की दुनिया के कुछ महानतम दिग्गजों द्वारा ये तूफी क्रिकेट के एक अरब से अधिक प्रशंसकों में से ज़्यादातर तक अपनी पहुँच बनाएगी। ज्योफ एलार्डिस ने कहा- ‘आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर अब तक के सबसे बड़े आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप की उलटी गिनती में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। चांदी की यह ट्रॉफी राष्‍ट्राध्‍यक्षों के हाथों से होकर गुजरेगी।’

टूर के पूरे भारत में बड़े पैमाने पर आयोजित किये जाने की जानकारी देते हुए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी अपनी बात में कहा- ‘क्रिकेट भारत को किसी अन्य खेल से अधिक एकजुट करता है। पूरे देश में उत्साह बढ़ रहा है क्योंकि हम छह सप्ताह के दिल थामने वाले क्रिकेट के दौरान दुनिया की 10 सर्वश्रेष्ठ टीमों की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *