‘द आर्चीज’ के नए पोस्टर में सुहाना के साथ नज़र आए कई स्टार किड्ज़

सुहाना खान फिल्म ‘द आर्चीज’ के साथ बॉलीवुड नें डेब्यू कर रही हैं। जोया अख्तर की इस फिल्म में सुहाना के अलावा और भी कई स्टार किड्स अपनी शुरुआत कर रहे हैं।

'द आर्चीज' के नए पोस्टर में सुहाना के साथ नज़र आए कई स्टार किड्ज़

‘आर्चीज’ के नेटफ्लिक्स इंस्टाग्राम हैंडल से कल रविवार को एक पोस्ट में ‘पठान’ की एक जनि पहचानी लाइन देखने को मिली। टाइमलाइन पर शेयर की गई फोटो में अंग्रेजी और हिंदी में ‘वेलकम टू रिवरडेल’ लिखा है और इसका कैप्शन है- ‘कुर्सी की, और हमारी पेटी बांध रहे हैं रिवरडेल जाने के लिए! कुछ पॉप टेट्स शेक और बर्गर लें और #TheArchies गैंग से मिलने के लिए तैयार हो जाएं, जल्द ही netflix_in #TheArchiesOnNetflix पर आ रहे हैं।’

इस पोस्ट के साथ सुहाना खान ने भी ‘द आर्चीज’ से एक नया पोस्टर शेयर किया जिसमे सभी स्टार्स नए अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में सुहाना ने लिखा- ‘मीट द आर्चीज, जल्द आ रहे हैं नेटफ्लिक्स पर।

एक जादुई दुनिया वाली ”द आर्चीज’ का पहला टीजर पिछले साल रिलीज हुआ था और इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म इसी साल रिलीज़ होनी है मगर इसकी आधिकारिक तिथि की अभी तक घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *