नए संसद भवन के उद्घाटन पर ट्रैफिक एडवाजरी, कल दिल्ली की सभी सीमाएं सील रहेंगी

28 मई की सुबह से दिल्ली की सभी सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सुरक्षा के हर संभव प्रयास किये गए हैं।

नए संसद भवन के उद्घाटन पर ट्रैफिक एडवाजरी, कल दिल्ली की सभी सीमाएं सील रहेंगी

उद्घाटन कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध बिलकुल वैसे ही किये जा रहे हैं जैसे 26 जनवरी और 15 अगस्त को किये जाते हैं। कल सुबह से दिल्ली की सभी सीमाओं को सील करने के बाद केवल जरूरी वाहन ही दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम में विशेषअतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए फुल-प्रूफ प्लान तैयार किया गया है। पुलिस ने लोगों को हिदायत दी है कि जरूरत न होने पर नई दिल्ली इलाके से निकलने अथवा यहाँ आने से बचें।

पुलिस ने गृह मंत्रालय से अर्धसैनिक बल की और कंपनियों की मांग की है। जाम की समस्या से बचने के लिए पड़ोसी राज्यों से वाहनों को दिल्ली की सीमाओं से पहले ही रोकने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की जाएगी।

इस बीच नई दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्ता पर ज़्यादा असर नहीं पड़ेगा जबकि संसद भवन के उद्घाटन के चलते सुबह साढ़े पांच बजे से दोपहर तीन बजे तक कुछ मार्ग प्रभावित रह सकते हैं। नई दिल्ली जिले के क्षेत्र को नियंत्रित क्षेत्र मानते हुए केवल सार्वजनिक परिवहन वाहनों, सिविल सेवा के उम्मीदवारों, वास्तविक निवासियों, लेबल वाले वाहनों और आपातकालीन वाहनों को नई दिल्ली जिले में जाने की इजाज़त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *