इस साल मानसून चार जून को केरल पहुंचने का अनुमान

इस वर्ष मौसम के बदलाव के बावजूद मानसून सामान्य रहने के समाचार हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून केरल में चार जून तक दस्तक देगा।

इस साल मानसून चार जून को केरल पहुंचने का अनुमान

अगर इस बार भी मासूसन सामान्य रहता है तो इसे लगतार सामान्य मानसून वाला पांचवां साल मन जायेगा। देश में मानसून का समय जून से लेकर सितंबर है और इसी समय में साल की लगभग 96 प्रतिशत बारिश हो जाती है।

कृषि प्रधान देश होने के नाते सामान्य मानसून देश के लिए अर्थव्यवस्था के नज़रिये से ख़ास मायने रझता है। हालाँकि अभीतक आशंका जताई जा रही थी कि आगामी दक्षिण पश्चिमी मानसून सीजन में बारिश औसत से कम होने के आसार है।

मौसम विभाग की ओर से मिलने वाली जानकारी के अनुसार अब मानसून सामान्य रहेगा और अल नीनो का इस पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। इससे पूर्व प्रशांत महासागर में अल नीनो प्रभाव के कारण औसत से कम बारिश होने का अनुमान लगाया गया था।

मौसम विभाग द्वारा जारी पिछली जानकारियों में अनुमान जताया गया था कि अल नीनो इफेक्ट के चलते मानसून में कम बारिश के साथ असमानता देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *