जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ आए रामदेव

रामदेव बाबा ने पहलवानों के धरना-प्रदर्शन को समर्थन दिया है। उन्होंने मांग की है कि बृजभूषण शरण सिंह की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए।

जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ आए रामदेव

रामदेव ने मांग की है कि बृजभूषण शरण सिंह जैसे लोगों को तुरंत जेल भेजना चाहिए।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर योग गुरु बाबा रामदेव ने जमकर हमला बोला है। यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रहे बृजभूषण सिंह के विरोध में बोलते हुए रामदेव ने कहा कि देश के पहलवानों का जंतर मंतर पर बैठना और कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगना बहुत ही शर्मनाक बात है। रामदेव ने बार-बार मां-बहन-बेटियों के लिए की जाने वाली बकवास को बहुत ही निंदनीय कुकृत्‍य और पाप बताया है। रामदेव ने मांग की है कि ऐसे लोगों को तुरंत जेल भेजना चाहिए।

गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 28 मई को नई संसद के बाहर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। इस सम्बन्ध में महिला रेसलर्स साक्षी मलिक ने जानकारी देते हुए बताया था वो 28 मई को नई संसद के बाह महिला महापंचायत करेंगी। इसमें भागीदारी के लिए सिंधु बॉर्डर, टिकरी, गाजीपुर बॉर्डर से समर्थक आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *