मां के गर्भ में पल रहे बच्चे की पहली कामयाब ब्रेन सर्जरी

दुनिया में पहली बार अमेरिकी डॉक्टरों ने मां के गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग का सफल ऑपरेशन किया है।

मां के गर्भ में पल रहे बच्चे की पहली कामयाब ब्रेन सर्जरी

 

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, बच्चे के दिमाग के अंदर की रक्तवाहिनियों में खराबी थी, जिसका इलाज बड़ी ही कामयाबी के साथ किया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ बच्ची अपनी मां के गर्भ में सामान्य रूप से बढ़ रही थी, लेकिन 30वें हफ्ते में नियमित अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उसके मस्तिष्क के अंदर रक्त वाहिकाओं में खराबी है।

रिपोर्टों के अनुसार 17 मार्च को महिला ने सर्जरी के बाद 34 सप्ताह की एक बच्ची को जन्म दिया, जिसका वजन 4 पाउंड और 1 औंस था और वह पूरी तरह से ठीक हो रही है और उसका नाम डेनवर कोलमैन रखा गया है।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, डॉक्टरों ने यह ऑपरेशन मार्च में किया था, जिसकी डिटेल अब सामने आई है।

रिपोर्टों के अनुसार, यह स्थिति तब होती है जब मस्तिष्क से हृदय तक रक्त ले जाने वाली रक्त वाहिका ठीक से विकसित नहीं होती है और इस मर्ज़ में शिराओं और हृदय में अत्यधिक रक्त प्रवाह होता है। जिसके नतीजे में तनाव और स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *