एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के बारे में क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

नई दिल्ली: देश में H3N2 इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ने के साथ केंद्र सरकार इसे लेकर सतर्क हो गई है। इस इन्फ्लूएंजा की चपेट में आने वाले हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।

एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के बारे में क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

बीते कुछ महीनों से देश में सर्दी-जुकाम और बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को यह जाने की उत्सुकता है कि क्या H3N2 बीमारी भी कोरोना वायरस की तरह ही खतरनाक है?

इस बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के बाद यह पता चला है कि इस वाइरस से गंभीर खतरा नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक़ चिंता की बात उस समय है जब रोगी का इम्यून सिस्टम कमज़ोर हो और उसमे बीमारी का मुक़ाबला करने की पर्याप्त क्षमता न हो।

एच3एन2 और एच1एन1 दोनों प्रकार के इन्फ्लुएंजा को आमतौर पर फ्लू के रूप में जाना जाता है। इससे संक्रमित होने पर लंबे समय तक बुखार, खांसी, नाक बहना और शरीर में दर्द की समस्या होती है। गंभीर होने पर सांस फूलने की भी समस्या होने लगती है।

देशभर में इस इन्फ्लुएंजा वायरस के कारण होने वाले मामलों में इज़ाफ़ा देखा जा रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को एहतियाती उपाय करने का सुझाव दे रहे हैं। जिनमे मास्क के उपयोग के अलावा हाथ की स्वच्छता और साल में एक बार फ्लू का टीका लगवाने जैसी बातें शामिल है। इसके अलावा भीड़ भाड़ वाले स्थानों से बचने की भी सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *