उत्तर प्रदेश का नया विधान भवन बनेगा

विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को बताया कि मुख्यमंत्री जी ने विधानसभा का नया स्वरूप को बनाने को कहा है और संसदीय कार्य मंत्री जी ने बताया है कि 18वीं विधानसभा में ही नए विधानसभा में एक सत्र होगा।

उत्तर प्रदेश का नया विधान भवन बनेगा

उत्तर प्रदेश विधानसभा के नए भवन बनने और अगले सत्र को वहीँ से संचालित किये जाने की खबर है। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जानकारी दी है कि 2022-2027 की 18वीं विधानसभा के लिए नए विधान भवन में सदन की कार्यवाही संचालित होगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि 18वीं विधानसभा में बड़ी संख्या में डॉक्टर्स, इंजिनियर्स और मैनेजमेंट की शिक्षा पाने वाले सदस्य निर्वाचित होकर आए हैं। इस अलग-अलग योग्यता वाले सदस्यों के समूह बनाकर अध्यक्ष उनसे वार्ता करेंगे। उनकी योग्यता के आधार पर विधानसभा को ज़्यादा से ज़्यादा लाभान्वित किये जाने का प्रयास किया जायेगा।

अध्यक्ष ने जानकारी दी कि विधानसभा की डिजिटल गैलरी भी तैयार है। इसमें इतिहास सहित इसका पूरा विवरण भी मौजूद है। होली के बाद यह डिजिटल लाइब्रेरी सबके देखने के लिए सुलभ होगी।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि इस बजट में सम्बंधित प्रावधान किया गया है। कुछ सुधारों के बाक़ी रहते इस सत्र में नई नियमावली लागू नहीं की जा सकी है। उम्मीद है कि अगले सत्र में नई नियमावली आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *