रीति-रिवाज से नाना-नानी के घर में होगी स्वरा की शादी

स्वरा और फहद की पारंपरिक शादी की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी भी मनाये जाने की तैयारियां हो रही हैं।

रीति-रिवाज से नाना-नानी के घर में होगी स्वरा की शादी

स्वरा भास्कर ने पॉलिटीशियन फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है। अचानक शादी की तस्वीरें साझा कर स्वरा ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया था। दोनों जल्द ही पूरे रीति-रिवाज के साथ इस शादी के आयोजनों में मसरूफ नज़र आएंगे।

सूत्रों के मुताबिक़ फहद और स्वरा की शादी के फंक्शन 11 मार्च से 16 मार्च के बीच के लिए शेड्यूल हैं। इस पारंपरिक शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया जायेगा। सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वरा दिल्ली में अपने नाना नानी के घर ये शादी कर रही हैं।

बताते चलें कि स्वरा और फहद की मुलाकात वर्ष 2020 में एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। बाद में इन्होंने शादी का फैसला लिया। वर्क फ्रंट की बात करें तो स्वरा इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिसेज फलानी’ की तैयारियों में व्यस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *