यूक्रेन के लिए 400 मिलियन डॉलर की अमरीकी सैन्य मदद

अमेरिका एक बार फिर से यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया है। युद्ध में यूक्रेन की मदद के लिए बाइडन प्रशासन ने 400 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद का एलान किया गया है।

यूक्रेन के लिए 400 मिलियन डॉलर की अमरीकी सैन्य मदद

इस सैन्य सहायता के लिए अमरीका टैंक और बख्तरबंद वाहनों को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने वाले जरूरी अस्थायी पुलों के अलावा गोला-बारूद भी यूक्रेन को मुहैया कराएगा।

इससे पहले 20 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कीव पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया था। यूक्रेन पहुंचकर उन्होंने वहां के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की थी।

रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी 2022 को हमला किया था। हमले के एक वर्ष में ऐसा पहली बार हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति यूक्रेन पहुंचे। इस मुलाक़ात में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि यह बातचीत हमें जीत के और करीब लाएगी।

बाइडन के दौरे के अलावा भी अमरीका समय समय पर यूक्रेन की सहायता करता रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को और भी ज्यादा नए हथियार मुहैया कराने का भी आश्वासन दिया है। पूर्व में उन्होंने यूक्रेन की रक्षा के लिए एयर सर्विलांस रडार देने की भी बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *