उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज पेश होगा बजट

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेंगे। अनुमान है कि वर्ष 2023-24 के बजट में आगामी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखा जायेगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज पेश होगा बजट

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार यह बजट तकरीबन 7 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। बीते वर्ष ये आंकड़ा 6.48 लाख करोड़ रुपये था। इसमें 33,769 करोड़ रुपये का पूरक बजट भी सम्मिलित है।

वित्तीय जानकारों के अनुसार बजट का विस्तार शिक्षा, स्वास्थ्य, एमएसएमई, कृषि के क्षेत्र में किये जाने की उम्मीद है। बजट में प्रदेश में बनने वाले एक्सप्रेसवे के लिए बड़ी रकम का ऐलान होने की उम्मीद है। साथ ही कानपुर में बन रहे पनकी और अलीगढ़ में हरदुआगंज पावर प्रॉजेक्ट के लिए भी धन की व्यवस्था की व्यवस्था इस बजट में किये जाने की संभावना है।

 

अनुमान है कि यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में सरकार को करीब 33.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। अनुमान है कि समिट में साइन हुए एमओयू का लाभ भी इस बजट में शामिल किया जा सकेगा। इससे प्राप्त राशि का आवंटन बजट में उद्योगों को मिलने वाली सब्सिडी में किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *