कुश्ती संघ विवाद के चलते लखनऊ साई सेंटर के सभी खिलाड़ी घर भेजे गए

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप का असर लखनऊ में भी देखने को मिला। विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया सहित अन्य खिलाड़ियों द्वारा किये जा रहे प्रोटेस्ट के बाद लखनऊ साई सेंटर में बुधवार से शुरू हुआ नेशनल कैंप बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही सेंटर प्रबंधन की ओर से मीडिया के आने पर भी बीते दिन प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।

कुश्ती संघ विवाद के चलते लखनऊ साई सेंटर के सभी खिलाड़ी घर भेजे गए

विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया तथा उनके समर्थकों द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना और प्रदर्शन जारी है। इस मामले में अब उत्तर प्रदेश और हरियाणा के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए हैं। कैंप में उत्तर प्रदेश की और से शिरकत करने वाले खिलाड़ियों ने अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का पक्ष लिया है। दूसरी ओर विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया सहित अन्य समर्थक उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं।

लखनऊ के भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) सेंटर में इस समय सन्नाटा है। सेंटर प्रबंधन की ओर से इन मामलों की पुष्टि नहीं की गई। हालांकि पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं साई सेंटर में महिला कुश्ती कैंप के दौरान होने की खबर है।

सेंटर प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक़ बीते दिन यानी गुरुवार को कैम्प में आने वाले सभी खिलाड़ियों को वापस भेज दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *