ऑस्ट्रेलिया: टॉप अवार्ड टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर शेन वार्न को

दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न को श्रद्धांजलि देते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शेन वार्न को टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का शीर्ष पुरस्कार दिया।

ऑस्ट्रेलिया: टॉप अवार्ड टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर शेन वार्न को

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार शेन वार्न टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार ऑस्ट्रेलियान क्रिकेट अवार्ड के अवसर पर दिया जाता है। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवार्ड्स 30 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग डे टेस्ट में शेन वार्न को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है। बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने हैं।

शेन वॉर्न को अपने घरेलू मैदान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से खास लगाव था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रशंसकों से शेन वार्न को सम्मान देने के लिए फ्लॉपी टोपी पहनकर एमसीजी आने के लिए कहा।

गौरतलब है कि दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का इस साल मार्च में थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *