गुजरात की जनता ने भाजपा का दामन थामा जबकि हिमाचल ने कांग्रेस पर भरोसा दिखाया

हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा के नतीजे लगभग साफ़ हो चुके हैं। जहाँ एक ओट गुजरात में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है वहीँ हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी हार स्वीकार करते हुए इस्तीफा देने की बात कही है। वह अब से थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफ़ा उन्हें सौंप देंगे। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में लगातार सातवीं बार सत्ता पर अपना कब्ज़ा बरकरार रखते हुए इतिहास रच दिया है।

गुजरात की जनता ने भाजपा का दामन थामा जबकि हिमाचल ने कांग्रेस पर भरोसा दिखाया

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा चुनावों की मतणगना के नतीजे सामने आने के बाद अबतक इन राज्यों में जनता के मतदान वाले रुझान स्पष्ट हो चुके हैं। गुजरात की 182 सीटों में से भाजपा 153 पर बढ़त बनाये हुए है और दो सीटों पर विजय प्राप्त कर चुकी है।

हिमाचल प्रदेश में अब तक की मतगणना में 68 सीटों में से 39 पर कांग्रेस की बढ़त ने जनता का निर्णय स्पष्ट कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी हार स्वीकार करने के साथ मीडिया से बातचीत में बताया-‘ जनता के जनादेश का सम्मान करता हूं। हिमाचल के विकास में हम हमेशा साथ रहेंगे। हिमाचल की हित की लड़ाई के लिए हर जगह मौजूद रहेंगे। जनमत का अभिनंदन। मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा।

गुजरात में कांग्रेस ने बड़ा नुकसान उठाया है। राज्य में कांग्रेस 20 सीटों पर सिमटी दिख रही है, वहीं आम आदमी पार्टी छह सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

गुजरात में आप को उम्मीदों के मुताबिक सफलता नहीं मिली जबकि अरविंद केजरीवाल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए खुद को प्रधानमंत्री मोदी का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी मान रहे थे। इस मान के पीछे पंजाब में उनकी पार्टी की प्रचंड जीत थी।

इस बार चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की गैर मौजूदगी का असर साफ़ दिखा और इसका फ़ायदा आप को मिला। भारत जोड़ो यात्रा के चलते राहुल गाँधी 2017 के चुनाव में की तरह इस बार पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट नहीं मांग सके थे।

फिलहाल चुनाव परिणाम की अपार सफलता को देखते हुए राजधानी गुजरात में भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटन शुरू हो गए हैंऔर मिठाई बांटने के साथ जश्न मना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *