हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा के नतीजे लगभग साफ़ हो चुके हैं। जहाँ एक ओट गुजरात में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है वहीँ हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी हार स्वीकार करते हुए इस्तीफा देने की बात कही है। वह अब से थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफ़ा उन्हें सौंप देंगे। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में लगातार सातवीं बार सत्ता पर अपना कब्ज़ा बरकरार रखते हुए इतिहास रच दिया है।
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा चुनावों की मतणगना के नतीजे सामने आने के बाद अबतक इन राज्यों में जनता के मतदान वाले रुझान स्पष्ट हो चुके हैं। गुजरात की 182 सीटों में से भाजपा 153 पर बढ़त बनाये हुए है और दो सीटों पर विजय प्राप्त कर चुकी है।
मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने जा रहा हूं: हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर#HimachalElectionResults2022 pic.twitter.com/9xF0Yl9XRQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
हिमाचल प्रदेश में अब तक की मतगणना में 68 सीटों में से 39 पर कांग्रेस की बढ़त ने जनता का निर्णय स्पष्ट कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी हार स्वीकार करने के साथ मीडिया से बातचीत में बताया-‘ जनता के जनादेश का सम्मान करता हूं। हिमाचल के विकास में हम हमेशा साथ रहेंगे। हिमाचल की हित की लड़ाई के लिए हर जगह मौजूद रहेंगे। जनमत का अभिनंदन। मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा।
गुजरात में कांग्रेस ने बड़ा नुकसान उठाया है। राज्य में कांग्रेस 20 सीटों पर सिमटी दिख रही है, वहीं आम आदमी पार्टी छह सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
गुजरात में अब तक
बीजेपी – 52.87 % वोट , क़रीब 3 % का इज़ाफ़ा
कांग्रेस – 27.3 % वोट , क़रीब 15 % की कमी
आप – 12.94 % वोट
मतलब बीजेपी के वोट तो बढ़े
कांग्रेस के वोट आप को गए .
आप के होने का कांग्रेस को नुक़सान
बीजेपी को बड़ा फ़ायदा #GujaratElections #GujaratElection2022— Ajit Anjum (@ajitanjum) December 8, 2022
गुजरात में आप को उम्मीदों के मुताबिक सफलता नहीं मिली जबकि अरविंद केजरीवाल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए खुद को प्रधानमंत्री मोदी का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी मान रहे थे। इस मान के पीछे पंजाब में उनकी पार्टी की प्रचंड जीत थी।
इस बार चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की गैर मौजूदगी का असर साफ़ दिखा और इसका फ़ायदा आप को मिला। भारत जोड़ो यात्रा के चलते राहुल गाँधी 2017 के चुनाव में की तरह इस बार पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट नहीं मांग सके थे।
गुजरात में बीजेपी की धमाकेदार जीत से समर्थक बेहद उत्साहित हैं। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने कुछ इस तरह जश्न मनाया।#GujaratElection2022 #GujaratElectionResult #ResultsWithHindustan pic.twitter.com/xDESMC4Bp8
— Hindustan (@Live_Hindustan) December 8, 2022
फिलहाल चुनाव परिणाम की अपार सफलता को देखते हुए राजधानी गुजरात में भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटन शुरू हो गए हैंऔर मिठाई बांटने के साथ जश्न मना रहे हैं।