भारत में ख़त्म होने की कगार पर है कोरोना

देश में बीदते कई दिनों से कोराना के मामलों में गिरावट जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज यानी 25 नवंबर को प्रस्तुत किये जाने वाले आंकड़े कोरोना के घटने की दलील दे रहे हैं।

भारत में ख़त्म होने की कगार पर है कोरोना

जानकारी के मुताबिक़ बीते 24 घंटों में कोरोना के मात्र 347 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच कोरोना से तीन लोगों के मरने की सूचना है। कोरोना संक्रमण से दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत हुई है।


इस समय मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। कोरोना के कारण मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।


स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली रिपोर्ट के मुताबिक़ देश में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 5,516 हो गई है। कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 5,30,604 लोगों की मौत हुई है और 4,41,34,710 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हुए हैं।

इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमण के 408 नए मामले सामने आये थे और पांच लोगों की मौत की खबर थी।जानकारी के अनुसार इस समय मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। कोरोना के कारण मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *