भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में दिखेगा पूर्ण चंद्रग्रहण

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज कार्तिक पूर्णिमा पर है। देश में अरूणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्र ग्रहण सबसे पहले देखने को मिलेगा।

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में दिखेगा पूर्ण चंद्रग्रहण

पूर्ण चंद्र ग्रहण देश के पूर्वोत्तर राज्यों में नज़र आएगा जबकि बाक़ी स्थानिन पर आंशिक चंद्र ग्रहण ही देखा जा सकेगा। भारत में आज यानी 08 नवंबर को चंद्रोदय के साथ ही चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। शाम 05 बजकर 23 मिनट से शुरू होने वाला यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट तक चलेगा।

इससे 15 दिन पूर्व इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन कार्तिक अमावस्या के दिन पड़ा था।

भारत में ये चंद्रग्रहण पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण दिखेगा। जबकि बाक़ी जगहों पर इसे आंशिक रूप से देखा जा सकता है। भारत के अलावा इस चंद्रग्रहण को एशिया, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *