‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज रात को महाराष्ट्र की सरहद में दाखिल होगी। इस प्रदेश में राहुल गांधी दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इनमे पहली 10 नवंबर को जबकि दूसरी 18 नवंबर को होगी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी

भारत जोड़ो यात्रा का आज 61वां दिन है। आज यात्रा महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के देगलूर में प्रवेश करेगी। यात्रा में पदयात्री ‘एकता मशाल’ लेकर चलेंगे। महाराष्ट्र में यात्रा 14 दिन में यहाँ के 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों का दौरा करेगी। इस बीच 382 किलोमीटर का सफर पूरा किया जायेगा और 20 नवंबर को यह मध्य प्रदेश में दाखिल होगी।

भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र भ्रमण के दौरान राहुल गांधी जिन दो रैलियों को संबोधित करेंगे उनमे पहली रैली नांदेड़ जिले में 10 नवंबर को होगी जबकि दूसरी रैली बुलढाणा जिले के शेगांव में 18 नवंबर को होगी।

महाराष्ट्र दौरे में यात्रा चार दिन नांदेड़ में गुज़रेगी। यह यात्रा 11 नवंबर को हिंगोली जिले में रहेगी। यात्रा 15 नवंबर को वाशिम, 16 नवंबर को अकोला तथा 18 नवंबर को बुलढाणा से गुजरेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों के 100 से ज्यादा प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *