मैं अपनी बेटी का नाम आलमा रखूंगी- आलिया भट्ट

आलिया और रणबीर की बेटी की खबर ने उनके चाहने वालों को बच्ची की तस्वीर की तलाश में लगा दिया है। फैंस इस खबर के आने के बाद से ही कपूर परिवार के इस नए मेंबर की तस्वीरें तलाश रहे हैं। उन्हें इस की फ़िक्र भी है कि बच्ची का नाम क्या रखा गया है।

मैं अपनी बेटी का नाम आलमा रखूंगी- आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने 06 नवम्बर को एक बेटी को जन्म दिया। आलिया रिलायंस हॉस्पिटल में थीं। जब इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिये आलिया ने मां बनने का ऑफिशियल ऐलान किया। फ़िलहाल अब फैंस को बच्ची की तस्वीरें देखने के अलावा उसका नाम जानने की बेकरारी है।

आलिया पहले एक बार इस बारे में अपनी राय पेश कर चुकी हैं। एक डांस रियलिटी शो में आलिया भट्ट बतौर मेहमान पहुंची थीं। इस डांस शो में आलिया भट्ट ने बेटी होने पर अपने जज़्बात साझा किए थे।

शो के दौरान आलिया भट्ट ने एक छोटी लड़की से उनके नाम की स्पेलिंग पूछी और जवाब में बच्ची ने जो स्पेलिंग बताई- वह A L M A A थी। आलिया को ये नाम बेहद पसंद आया और उन्होंने तब कहा था- आलमा बहुत ही सुंदर नाम है, मैं अपनी बेटी का नाम आलमा रखूंगी।’

उम्मीद है आलिया को ये बात याद होगी और कपूर परिवार के इस नए मेंबर को ये नाम मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *